दुर्गछत्तीसगढ

रामचरित मानस को अपने जीवन में उतार लें,मनुष्य का जीवन बन जाएगा अमृत मय

उतई,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोने का अभिनव प्रयास सांस्कृतिक विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जा रहा है। चार दिवसीय भव्य जनपद पंचायत दुर्ग स्तरीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन 21 मार्च से 24 मार्च तक सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर में किया जा रहा है।

आज सोमवार को कार्यक्रम के उद्घाटन के मुख्य अतिथि शालिनी रिवेंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग थे। अध्यक्षता देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, विशेष अतिथि हर्षा साहू समाज सेवक, झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, केशव बंटी हरमुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राकेश हिरवानी कृषि सभापति एवं जनपद

सदस्य दुर्ग, लेखन साहू, नोहर साहू, रिवेंद्र यादव, नंकुमार सेन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी यादव ने कहा कि रामचरित मानस को अपने जीवन मे उतार लें तो मनुष्य का जीवन अमृत हो जाएगा। इस तरह का आयोजन का लाभ पूरे ग्रामीण सहित आस पास के सभी गांव वाले अवश्य रूप से लेवें। प्रतियोगिता में विभिन्ना गांवों के मंडली द्वारा मानसगान किया जाएगा। प्रथम मंडली के रूप में पुष्पा मानस मंडली ग्राम मचांदुर की प्रस्तुति रही।

कार्यक्रम में मचांदुर सरपंच दिलीप साहू, जजंगिरी सरपंच रेखा चतुर्वेदी, चिरपोटी सरपंच पोषण साहू, पाऊवारा सरपंच वामन साहू, घासीयाराम देशमुख सरपंच तिरगा, कातरो सरपंच मंजू यदु, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, सचिव धारेन देवांगन, पंच प्रवीण यदु, मोहन साहू, मनोज राजपूत, नरेश यदु, सीताराम यादव, दयालु राम यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!