जांजगीरछत्तीसगढ

नशीली दवा बेचने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार उसे भेज दिया जेल,जब्त किया 1540 कैप्सूल  

जांजगीर,न्यूज़ धमाका :- मेडिकल स्टोर्स की आड़ में नशीली दवा बेचने वाले आरोपित को पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया व जेल भेज दिया । उसके कब्जे से 198 स्ट्रीप जब्त किया जिसमें 1540 कैप्सूल थे।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि सारागांव निवासी कुलदीप राठौर पिता लखनलाल राठौर निवासी सारागांव मेडिकल स्टोर चलाता है उसकी आड़ में नशीली औषधी कैप्सूलरखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मेंडिकल स्टोर सारागाव के संचालक कुलदीप राठौर के दुकान के पास पहुचे तो वार्ड क्रमांक 12 में कुलदीप राठौर अपने घर के पास मिला जो अपने हाथ में एक गत्ते का कॉटून रखा था। उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके हाथ में रखे गत्ते के कॉटून के अंदर 11 डिब्बे जिसके प्रत्येक डिब्बे व स्ट्रीप पर स्पेस ट्रेंकाँन प्लस बैंच नम्बर सीबीसी -0772 / 21 लिखा हुआ था। जिसके प्रत्येक डिब्बा में 18 स्ट्रीप प्रत्येक स्ट्रीप में 8 कैप्सूल कुल 144 कैप्सूल कुल 11 डिब्बा में 198 स्ट्रीप में 1584 कैप्सूल अवैध रूप से पाया गया ।उक्त आरोपी को धारा 91 का नोटिस दिया गया। उसने किसी प्रकार का दस्तावेज नही होने की बात कही। जब्त कैप्सूल में से परीक्षण के लिए 24 कैप्सूल निकालकर सेम्पल के लिए पृथक किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!