दुर्गछत्तीसगढ

गर्मी शुरू नदी किनारे बसे गांव कोटनी, मोहलई, नगपुरा, अंजोरा ढाबा के निकट भी नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-गर्मी शुरू होते ही शिवनाथ नदी सूखने लगी है। जिले के ग्राम खाड़ा, रूदा चंगोरी क्षेत्र में नदी तेजी से सूख गई है। दुर्ग ब्लाक में नदी किनारे बसे गांव कोटनी, मोहलई, नगपुरा, अंजोरा ढाबा के निकट भी नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई है।ग्रामीणों का कहना है कि आम तौर पर होली के बाद नदी में ऐसी स्थिति देखने को मिलती थी। नदी सूखने की वजह से गर्मी में तेजी से भूजल स्तर गिरने की संभावना जताई जा रही है।

दुर्ग-भिलाई सहित जिले की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी गर्मी शुरू होते ही सूखने लगी है। जिले में इस साल करीब 1130 मिमी बारिश हुई है जो औसत वर्षा के बराबर है।

बावजूद शिवनाथ नदी ग्राम खाड़ा, रूदा, चंगोरी क्षेत्र में सूखने लगी है। नदी पर बने कोटनी एनीकट में भी जलस्तर काफी कम हो गया है। यहां भी नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इन क्षेत्रों में नदी में अभी से रेत नजर आने लगी है।

इसके चलते मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में ही भूजल स्तर में गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आम तौर पर नदी का जलस्तर होली त्योहार के बाद कम होता है।

लेकिन इस बार स्थिति अभी से खराब होने लगी है। इसके पीछे वजह पड़ने वाली तेज गर्मी को माना जा रहा है।

जिले में पारा भी 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक गत वर्ष मार्च महीने से अंतिम सप्ताह तक शिवनाथ में जल भराव की स्थिति ठीक ठाक थी।

भूजल स्तर में आएगी गिरावट

दुर्ग ब्लाक में नदी किनारे मोहलई, खाड़ा, रूदा, थनौद, नगपुरा, बोरई, कोटनी, अंजोरा, अंजोरा ढाबा, तिरगा, झोला सहित दर्जनभर गांव बसे हुए हैं। गर्मी के दिनों में नदी सूखने के साथ ही इन गांवों में भूजल स्तर तेजी से नीचे चला जाता है। पिछले साल गर्मी के दिनों में नदी किनारे बसे गांवों का जलस्तर पांच से सात फीट तक नीचे चला गया था। शिवनाथ नदी जिले के धमधा ब्लाक से होते हुए बेमेतरा जिला भी जाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!