
अंडा,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम में तीन दिवसीय स्व दाऊ रामचंद्र के शोक पर देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्म्मत महोत्सव का समापन किया गया।
आयोजन के माध्यम से दर्शकों ने हर्ष, उल्लास के वातावरण में नाचा कलाकारों द्वारा मनोरंजन के माध्यम से नशा मुक्ति , शिक्षा के प्रति जागरूक, स्वच्छता, लोक संस्कृति के बीच एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश स्तर के इस आयोजन को देखकर हर किसी ने जहां तारीफ किया। इस आयोजन में शामिल नाचा कलाकारों ने मंच मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि नाचा गम्म्मत के संस्कृति व लोककला को जन-जन तक पहुचाने का इससे बढ़िया माध्यम नही हो सकता।
जीवन के उत्साह और उल्लास को नृत्य के माध्यम से पिरोकर नाचा गम्म्मत के कलाकारों ने मंच पर आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर अपने साथ छत्तीसगढ़ की पहचान को भी स्थापित किया। महोत्सव के समापन पर कार्यक्रम के सयोंजक रूपेश देशमुख ने इस आयोजन का उद्देश्य को लेकर अपनी विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्होंने नाचा गम्मत कलाकारों की मांग पर प्रदेश में बोर्ड गठन की मांग अतिथियों से की।
आयोजन में अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी लोककला की अपनी कला, संस्कृति होती है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने और राष्ट्रीय स्तर पर उभारने का काम किया जा रहा है।
उनके ही प्रयास से छोटे-छोटे स्थानों के कलाकारों को आज एक बड़े मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए जगह मिली है। इस मौके पर मुख्य रूप से गुंडरदेही विधयाक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, नगर निगम चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, नगर निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा,अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, नवल शुक्ला आदि थे।



