छत्तीसगढबेमेतरा

युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म हत्या करके दूसरे गांव में फेंकी लाश

दो युवको को किया गया गिरफ्तार

बेमेतरा न्यूज़ खेत में काम कर लौट रही युवती का अपहरण कर दिनदहाड़े दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पहचान उजागर न हो इसके लिए युवती की हत्या कर पास के गांव में फेंक दिया. घटना की जांच में जुटी पुलिस ने देर रात गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है खेत में काम करने के बाद युवती के गांव लौटते समय युवकों ने मुंह दबाकर गाड़ी में बैठा लिया. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए दूसरे गांव में लाश को फेंक दिया. मृत युवती को देखने के बाद गांव वालों ने पहचान कर पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए देर रात गांव के दो युवकों भूपेंद्र डहरिया और टिकेन्द्र कोशले को गिरफ्तार किया है. दिनदहाड़े हुए इस घटना को लेकर आसपास के गांव में दहशत के साथ लोगों में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि कानून-व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि लोग दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!