मध्यप्रदेशइंदौर

एमपी के शिव मंदिरों में नंदी की मूर्ति द्वारा दूध और पानी पिलाये लोगों की उमड़ी भीड़  

इंदौर,खंडवा:- एमपी के शिव मंदिरों में नंदी की मूर्ति द्वारा दूध और पानी पिए जाने की खबर में भक्तों में उमड़ी भीड़। खंडवा, इंदौर, मंदसौर सहित अन्य शहरों में के शिव मंदिरों में लोग पहुंचने लगे। किसी ने लोटे से तो किसी ने चम्मच से नंदी को दूध पिलाया। हालांकि कई मंदिरों में नंदी की मूर्ति को समर्पित होने वाला दूध और पानी नीचे बहता हुआ नजर आया।

खंडवा के इंदिरा चौक स्थित शिव मंदिर में आई महिलाओं ने कहा कि नंदी की मूर्ति बड़ी आसानी से दूध पी रही है। एसएम कालेज परिसर में स्थित शिव मंदिर में भी युवतियां नंदी को दूध पिलाती नजर आईं।

इसी तरह के नजारे संजय नगर, पदम नगर, जगदंबा नगर, बजरंग चौक, माता चौक, इंदौर रोड सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी देखी गई। कुछ मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति सहित अन्य मूर्तियों को भी दूध पिलाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही।

मंदसौर जिले में नंदी पी रहे पानी, मंदिरों के बाहर लगी लाइन

मंदसौर शहर सहित जिले भर में दोपहर बाद एक सूचना मिलते ही शिवालयों में लाइन लग गई। लोग मंदिरों में पहुंचकर नंदी की प्रतिमा को पानी पिलाने लगे। लोगों ने बताया कि कई मंदिरों में ऐसा हो रहा है नंदी के सामने चम्मच भर कर पानी रखने से धीरे-धीरे गायब हो रहा है। मंदसौर में के बाफना जिनिंग वाली गली में महादेव मंदिर से शुरू हुआ सिलसिला पूरे जिले में फैल गया।

शामगढ़ में श्री शिव हनुमान मंदिर बस स्टैंड शामगढ़ पर भी नंदी प्रतिमा को जल पिलाने के लिए भारी संख्या में भीड़ एकत्र होने लगी। दर्शन के लिए तांता लग गया। सभी भक्त नंदी को जल पिला रहे हैं। मल्हारगढ़ में भी चौमुखेशवर महादेव मंदिर में नंदी की प्रतिमा द्वारा पानी पीने की सूचना पर मंदिर में महिलाओं की भीड़ लग गई। सुवासरा, सीतामऊ के राधा बावड़ी मंदिर में भी काफी भक्त पहुंचे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!