
न्यूज़ धमाका :- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब 6वें दिन में प्रवेश कर चुका है और रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। खारकीव में भीषण गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।
विदेश मंत्रालय ने ट्विट कर यह जानकारी दी है। अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय मेडिकल छात्र फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है।



