छत्तीसगढ

पर्यटन विभाग में कार्यरत प्रबंधक से आनलाइन एनीडेस्क एप डानलोड करवा की गई ठगी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक से आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एनीडेस्क एप डानलोड करवा कर ठगी की गई। राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात ठग की तलाश में पुलिस और साइबर की टीम लग गई है।

मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के नाम पर उलझाया

राजेंद्र नगर थाने में श्रवण दास ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। छह फरवरी को श्रवण दास के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया। मोबाइल पर कहा गया कि मोबाइल नंबर जीओ में पोर्ट करवाया गया है। जो वेरीफाई नहीं होने की वजह से बंद हो जाएगा। वेरीफाई करने के लिए एनीडेस्क एप मोबाइल में डाउनलोड करवाया गया। इसके एक दिन बाद खाते से दो बार में एक लाख रुपये कट गए।

आनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ी

शहर में आनलाइन ठगी की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। एटीएम फ्राड के साथ ही विभिन्न एप डाउनलाेड कराने के नाम पर लाेगाें के खाते से पैसे उड़ाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। जिन पर अंकुश लगाने में पुलिस भी नाकाम रही है। वहीं पढ़े-लिखे लोग ठगों के जाल में फंस जा रहे। पुलिस अब तक इन मामलाें में ज्यादा कुछ नहीं कर सकी है। अब तक कई लाेगाें काे आनलाइन ठग अपना शिकार बना चुके हैं। हालांकि पुलिस की सायबर सेल लगातार इस प्रकार के मामलाें पर नजर बनाए हुए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!