
न्यूज़ धमाका :-होली त्योहार से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कुछ ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों का परिचालन आज से शुरू हो जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक कई यात्री ट्रेनों का परिचालन मंगलवार (1 मार्च 2022) से शुरू हो रहा है, वहीं कुछ ट्रेनों की आवाजाही आने वाले दिनों में होगी। होली के दौरान बिहार, वाराणसी, हरिद्वार, देहरादून आदि का सफर बेहद आसान हो जाएगा।होली पर बढ़ जाती है लोगों की आवाजाही गौरतलब है कि हर साल होली के अवसर पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। भारतीय रेलवे 1 मार्च से कोहरे के कारण सेवा से हटाई गई यात्री ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों की संशोधित समय सारणी जारी नहीं की गई है, इसलिए माना जा रहा है कि ये ट्रेनें उसी समय चलेंगी। यात्री इन ट्रेनों के लिए रेलवे काउंटर से या IRCTC की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।
अब नियमित चलेगी ये ट्रेनें :- हर साल की तरह 1 दिसंबर से भारतीय रेलवे ने कोहरे के नाम पर लखनऊ से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था. इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया। रेलवे ने बदला पटना-कोटा एक्सप्रेस का रूट अब 1 मार्च से यह ट्रेन नियमित रूट पर चलेगी। इसी तरह लखनऊ-आगरा इंटरसिटी भी 1 मार्च से चलेगी। न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ-मेरठ सिटी इंटरसिटी, अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस और अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस की सेवाएं भी बहाल की जाएंगी।



