अंबिकापुर

पश्चिमी विक्षोभ में लगातार चक्रवाती के प्रभाव उत्पन्न होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

अंबिकापुर। लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और ओडिशा की ओर से चक्रवाती प्रभाव के उत्पन्न होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के लिए अनुकूल सिस्टम बन गया है। इसका असर रविवार भोर से दिखा। सुबह पांच बजे से अचानक गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक अम्बिकापुर में 5 मिमी बारिश हो चुकी थी। बारिश जारी रहने से शाम तक यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। फरवरी के अंतिम दिनों में अचानक मौसम के करवट बदलने से तापमान भी बदल रहा है।

पिछले कुछ दिनों से लोगों को दिन और रात में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन आज हो रही बारिश से तापमान फिर गिर गया है। बारिश और हवा के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद बादल के छंटने की सभावना है।

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण माह के आखिरी दिनों में सरगुजा संभाग में मौसम बदला हुआ है। पहले 22 फरवरी फिर 24 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। पहले का असर सरगुजा जिले को छोड़ सूरजपुर और बलरामपुर जिले में रहा। दूसरे विक्षोभ की सक्रियता के साथ चक्रवाती प्रभाव उत्पन्न होने से सरगुजा संभाग में एक बार फिर से बारिश हो रही है। इसका असर बिहार और झारखंड राज्य में भी पड़ा है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर पड़ा है। अम्बिकापुर का अधिकतम तापमान जो 25 फरवरी को 31 डिग्री के पार चला गया था वह फिर से गिरकर 30 से नीचे आ गया है। आज के मौसम को देखते हुए अधिकतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!