बीजापुरछत्तीसगढ

नक्सली और जवानो के मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली मारी गई

बीजापुर न्यूज़ धमाका /// आज सुबह जवानों और माओवादियों के बीच दुरदा की पहाड़ी में मुठभेड़ हुई. 2 महिला नक्सली मारी गई हैं. मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्चिंग में 12 बोर बंदूक, पिस्टल और भारी मात्रा में बारूद के साथ नक्सल सामग्री बरामद की गई.

ALSO READ : रूस के सैनिकों ने खारकीव में उड़ाई गैस पाइपलाइन

मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 222 बटालियन के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है. दुरदा की पहाड़ी में जवानों के साथ हुई भिड़ंत में कमजोर पड़ने पर नक्सली भाग निकले. मौके की तलाश के दौरान दो वर्दीधारी महिला नक्सलियों की लाश मिली, जिसकी पतासाजी की जारही है. इसके साथ घटनास्थल के लिए अतिरिक्त फोर्स रवाना किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!