विदेश

रूस के सैनिकों ने खारकीव में उड़ाई गैस पाइपलाइन

विदेश न्यूज़ धमाका /// रूस और यूक्रेन के बीच जंग आभी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन पर कहर बनकर टूट रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति दफ्तर के मुताबिक, रूस के सैनिकों ने दूसरे बड़े शहर की खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ा दिया है।

आस-पास के वातावरण में जहरीली हवा फैल गई। जिस वजह से खारकीव में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन ने आगाह किया कि इस विस्फोट से पर्यावरणीय आपदा के आने की संभावना है। ये तबाही का कारण बन सकता है।

यूक्रेन सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया है। सरकार ने कहा है कि पाइपलाइन में विस्फोट के उसमें से निकलने वाली विषैली गैस खतरनाक हो सकती है। इसलिए इससे बचाव करना बहुत ही जरूरी है। वहीं यूक्रेन की एक अधिकारी इरीना वेनेडिक्तोवा ने कहा कि रूसी के सैनिक खारकीव पर अभी कब्जा नहीं कर पाएं हैं, वह कब्जा करने की फिराक में लगे हैं। यहां पर एक भयंकर लड़ाई जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सैनिकों ने शहर के केंद्र से चार किलोमीटर दूर इंफ्रास्ट्रक्चर मिनिस्ट्री के बाहर भी फायरिंग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!