दुर्ग

गृह मंत्री दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया

अंडा,न्यूज़ धमाका :- गृह एवं लोक निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लाक के ग्राम कुथरेल, अछोटी, चिंगरी, अंडा एवं जजंगरी का जनसपंर्क दौरा किया। गृह मंत्री ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आप सभी से मिलने के बाद इस संबंध में लगातार निर्णय लिए जाते हैं और क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मानिटरिंग करते रहें। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शासन की सर्वोधा प्राथमिकताओं में शामिल है। कृषि एवं पशुपालन तथा रोजगारमूलक गतिविधियों के बारे में और क्या किया जा सकता है। इस दौरान चन्द्रनाहू चन्द्राकर कुर्मी क्षेत्रीय समाज अंडा के द्वारा शाउमा शाला अंडा को दाऊ रामआश्रय चन्द्राकर के नाम करने गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!