न्यूज़ धमाका :- राजधानी दिल्ली में आज से नर्सरी से आठवीं की कक्षाओं के स्कूल भी खुल जाएंगे। इससे पहले नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूलों को 7 फरवरी से ही दोबारा खोल दिया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से आठवीं की कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 14 फरवरी से स्कूलों को खोला जा रहा है। कोविड महामारी के चलते दिल्ली के स्कूल करीब 2 साल से बंद पड़े हैं। उधर, दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आई है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 804 नये मामले दर्ज किये गये, जबकि इससे मरनेवालों की संख्या 12 है। फिलहाल दिल्ली में 3,926 सक्रिय मामले हैं। कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी दर भी घटकर 1.50 फीसदी रह गई है। अब राजधानी में कोरोना के मामले कम होने के बाद फिर से स्कूलों को खोला जा रहा है। लेकिन अभी स्कूलों में बच्चों, शिक्षकों और अन्य लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना होगा और सामाजिक दूरी बनाये रखनी होगी। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को ये भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि उच्च माध्यमिक वर्ग के छात्र रोजाना कक्षाओं में आएं और शिक्षक छात्रों की सौ फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने की कोशिश करें।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 10, 2026
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले के आसपास कड़ी सुरक्षा; 20 हजार जवान तैनात
August 9, 2026
22 हजार करोड़ के चावल घोटाले की योजना बना रही थी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार, सौरभ भारद्वाज का दावा
August 6, 2026
दिल्ली को हराभरा बनाने का मेगा प्लान,रिज क्षेत्र में 4 वर्षों में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
August 6, 2026
दिल्ली में 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
August 3, 2026
पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली नाबालिग को राहत, दिल्ली पुलिस ने वापस लिया केस
August 1, 2026
15 साल की लड़की के माफीनामे पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट? इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया डिलीट
August 1, 2026
PM मोदी से मांगी माफी, रुचिका सिंह बोली- मेरी उम्र सिर्फ 15 साल है, माफ कर दो
July 31, 2026
दिल्ली में छात्राओं को मुफ्त साइकिल देगी सरकार, CM रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी ‘विद्या वाहिनी’ योजना
July 30, 2026
CBI नहीं दे सकी जरूरी दस्तावेज, अब 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
July 29, 2026
नीट पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, कोर्ट में दाखिल की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट
Related Articles
दिल्ली कैब ड्राइवर मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, गला काटकर हत्या, खून से सनी कार दौड़ाते रहे आरोपी
July 28, 2026
रेखा सरकार ने बढ़ाई कांवड़ समितियों की आर्थिक सहायता, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
July 28, 2026

