रायगढ़छत्तीसगढ

वकीलों ने नायब तहसीलदार समेत दो कर्मचारियों को जमकर पीटा

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// शहर के तहसील कार्यालय में वकीलों ने नायब तहसीलदार सहित तहसील कार्यालय के 2 कर्मचारियों को जमकर पीट दिया। जमीन के नामांतरण कराने को लेकर वकीलों का विवाद हुआ था। वकीलों ने पहले तो धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार बीच बचाव करने आए तो उन्हें भी पीट दिया।

पुलिस ने नायब तहसीलदार को पीटने के आरोप में तीन वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना के बाद वकील हड़ताल पर चले गए हैं। घटना के विरोध में तहसील समेत जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद हो गए हैं।

दरअसल, रेलवे बंगला पारा में रहने वाले रामू राम यादव का जमीन नामांतरण होना है। इसे लेकर पहले ही सिविल कोर्ट ने उस जमीन का नामांतरण कराने का फैसला दिया है। इसके बाद ये पूरी प्रक्रिया तहसील कार्यालय से होनी हैं। मगर तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने इस पर ये कह दिया है कि वे नामांतरण नहीं करेंगे। अब जिले में कई सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने मारपीट की खबर लगते ही अपने-अपने दफ्तरों के बाहर धरना देकर नारेबाजी भी की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!