नई दिल्लीदेश

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 40 उम्मीदवारों जारी की सूची

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी की गई 40 उम्मीदवारों की लिस्ट में इबोबी सिंह को उनकी मौजूदा सीट थौबल से मैदान में उतारा गया है। जबकि लोकेन सिंह को नंबोल से टिकट दिया गया है। अभी वर्तमान में वहीं से एमएलए भी हैं।

राज्य कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह को वांगखेम को चुनावी मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लिस्ट जारी की है। बता दें कि 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

चुनाव आयोग ने शनिवार समीक्षा बैठक की है। बैठक में तेजी से फैल रहे कोविड 19 मामलों को देखते हुए चुनाव रैलियों पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। चुनाव नियामक निकाय ने पहले 15 जनवरी तक रोड शो और रैलियों पर रोक लगा दी थी और फिर 22 तक तारीख को आगे बढ़ा दिया था। अब सूत्रों का कहना है कि 1 फरवरी से चुनाव प्रचार के लिए इजाजत मिल सकती है। वहीं डोर टू डोर कैंपेन के लिए सिर्फ 10 लोगों को इजाजत होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!