मुंबईमनोरंजन

विक्रम वेधा से ऋतिक रोशन का फस्र्ट लुक किया गया रिलीज

मुंबई न्यूज़ धमाका // बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने सोमवार को अपने 48वें जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा से अपने वेधा लुक को रिलीज कर दिया है।

ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक का खुलासा किया। खून से लथपथ अभिनेता बढ़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ डार्क लुक में नजर आ रहे है।

उन्होंने छवि को कैप्शन दिया, वेधा, जिसे वर्तमान में फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

फिल्म में ऋतिक और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राधिका आप्टे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। पुष्कर और गायत्री लेखक और निर्देशक हैं।

इसकी आरिजनल तमिल ब्लॉकबस्टर में आर. माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया है।

विक्रम वेधा गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स और वाईनॉट स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है।

यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।

विक्रम वेधा 30 सितंबर को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!