बिलासपुरछत्तीसगढ

युवती को मोबाइल खरीदने के लिए पैसे कम पड़े तो चुरा के पूरा किया शौक

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// रामायण चौक निवासी अमित जोतवानी की पुराना बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। 7 जनवरी को उनकी दुकान में एक युवती युवक के साथ पहुंची, वह चेहरे पर मास्क भी लगाए हुई थी। युवती मोबाइल खरीदने के लिए दुकान में पहुंची थी और उसने दुकानदार से कहा था कि भईया फोन दिखाओ। मोबाइल दिखाने के बाद जब दुकानदार यहां-वहां व्यस्त हो गया तो वह धीरे से जेब में फोन डालकर निकल गई।

युवती के बिना मोबाइल खरीदे दुकान से जाने के बाद संचालक को शक हुआ। तब CCTV कैमरे से दुकान की तलाशी ली। फुटेज में युवती मोबाइल चोरी करते नजर आ रही है। लिहाजा, दुकान संचालक व कर्मचारी उसकी जानकारी जुटाने लगे। शनिवार की शाम वह फिर से राजीव प्लाजा में दिख गई। इस दौरान व्यापारियों ने उसकी पहचान कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवती से पूछताछ में उसने बताया है कि वह दुकान मोबाइल खरीदने गई थी। उसके पास 10 से 12 हजार थे।

मगर उसे मंहगा फोन पसंद आ गया। इसलिए उसकी नियत बिगड़ गई और उनसे फोन चुरा लिया। युवती घरेलु काम करती है और वह 11वीं तक पढ़ी है। पूछताछ में उसकी पहचान कुदुदंड की रहने वाली परविन (23) के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी युवती से मोबाइल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!