
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दसवें सिख गुरु गुरू गोविंद सिंह की 355वीं जयंती पर इस वर्ष से 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है. उन्होंने इसे साहिबजादों के साहस और न्याय की उनकी तलाश के लिए एक उचित श्रद्धांजलि करार दिया है.




