बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : अपोलो अस्पताल में 31 डॉक्टर-कर्मचारी समेत शहर में 100 बच्चे कोरोना संक्रमित

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// कोरोना संक्रमितों के आंकड़े बता रहे हैं कि रोज नवजात शिशु से लेकर 17 साल के बच्चे संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। इससे सर्वाधिक चिंता अब बच्चों की होने लगी है। क्योंकि, अभी 15 साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीन लग रहा है। इससे कम उम्र के बच्चों को संक्रमण से बचाना चुनौती है। स्थिति यह है कि कोरोना से नियंत्रण स्वास्थ्य विभाग से बाहर हो गया है।

शनिवार को अपोलो अस्पताल में 31 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें डॉक्टर और कर्मचारी के अलावा अन्य लोग शामिल हैं। अपोलो हॉस्पिटल में शनिवार को रैपिड एंटीजन और TRUNET मिलाकर कुल 99 लोगों की जांच की गई। दोनों जांच में 31 लोग संक्रमित पाए गए। अपोलो के स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि कंट्रोल रूम व निगरानी टीम को बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने कहा गया है और संक्रमित बच्चों के परिजनों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शासकीय व निजी ऑफिस के साथ ही अब कोरोनावायरस अस्पताल में भी पहुंच गया है। इससे अस्पताल स्टॉफ के साथ ही मरीज भी सकते में आ गए हैं। इधर शहर भर में 24 घंटे के भीतर 369 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के कम्यूनिटी स्प्रेड का असर अब बच्चों में देखने को मिल रहा है। एक ही दिन में जहां 40 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, संक्रमित बच्चों की संख्या 100 के करीब हो गई है। कोरोना वायरस का यह वैरिएंट खतरनाक रूप लेकर आया है।

लगातार संक्रमित बच्चों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिल्ड्रन वार्ड को कोरोना वार्ड बनाया है और उपचार की तैयारी भी शुरू कर दी है। पहली व दूसरी लहर में कोरोना वायरस बच्चों की पहुंच से दूर था। लेकिन, यह वैरिएंट बच्चों को चपेट में ले रहा है। यही वजह है कि परिवार के एक सदस्य के संक्रमित होने पर सभी सदस्य इसके संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!