दुर्गछत्तीसगढ

सीएम बघेल आज दुर्ग दौरे पर

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दुर्ग जिले के प्रवास पर पहुंच रहे हैं। सीएम हाउस से जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए वे भिलाई के लिए रवाना होंगे। वह सुबह हेलिकॉप्टर से भिलाई निवास आएंगे। इसके बाद नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली में नवनिर्वाचित महापौर व सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल जारी हो गया है।

11 : 50 को सीएम पोलो ग्राउंड भिलाई निवास के सामने स्थित हेलीपैड में सुबह पहुंचेंगे। यहां से सीधे रिसाली सेक्टर स्थित रिसाली निगम कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे मेयर शशि सिन्हा और सभापति केशव बंछोर को पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

12.45 बजे सीएम भूपेश बघेल दोपहर रिसाली से भिलाई निगम के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। भिलाई निगम कार्यालय में मेयर नीरज पाल और सभापति गिरवर बंटी साहू के पदभार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

1.50 बजे भिलाई निगम में पदभार ग्रहण के बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर भिलाई से रवाना होंगे। सड़क मार्ग से होते हुए वे भिलाई-3 चरौदा निगम कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे मेयर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर को पदभार ग्रहण कराएंगे।

3:00 बजे दोपहर तक भिलाई, रिसाली और चरौदा निगम के मेयर और सभापति के सीएम भूपेश बघेल पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह भिलाई तीन स्थित अपने निवास भी जाएंगे। यहां विश्राम के बाद वापस रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!