पेंड्राछत्तीसगढ

पेंड्रा : कर्मचारी से अफसर ने मांगी रिश्वत , कर्मचारी ने ऑडियो टेप किया वायरल

पेंड्रान्यूज़ धमाका /// जिले में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अरविन्द गेडाम और दिव्यांग मितान रामप्रताप के द्वारा गौरेला विकासखंड के देवरगांव में रहने वाले दिव्यांग हितग्राही गेंदलाल गोंड़ जोकि 60 प्रतिशत दिव्यांग है। उससे अरविन्द गेडाम के द्वारा दिव्यांग विवाह योजना का फार्म पास करने के एवज में शासन से मिलने वाली 50 हजार की राशि में से 30 हजार रूपये की मांग की गयी जिसमें से 25 हजार रूपये उनको और 5 हजार रूपये मिलाकर रामप्रताप को देने की बात कही गयी।

परेशान होकर दिव्यांग हितग्राही गेंदलाल ने उनसे बातचीत को रिकार्ड कर लिया और वायरल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय जिला प्रशासन के द्वारा पीआरओ के माध्यम से उपसंचालक अरविन्द गेडाम के द्वारा रिश्वत खोरी की बात को गलत बतला दिया गया।जिले की कलेक्टर ने मामले की जांच के लिये कमेटी बनाकर कार्यवाई करने की बात कही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!