बिजनौरउत्तर प्रदेश

बिजनौर : बदमाशों के हौसले बुलंद, सिपाही से लूटी राइफल

उत्तर प्रदेश न्यूज़ धमाका /// बिजनौर जिले में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब बदमाशों ने पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया है। बिजनौर में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक सिपाही से उसकी इंसास राइफल छीन कर बदमाश फरार हो गए।

भूतपुरी तिराहा थाना अफजलगढ़ के सिपाही ललित कुमार से दो बदमाशों ने इंसास राइफल छीन ली और फरार हो गए। बदमाशों ने पुलिसकर्मी की पिटाई भी की। बदमाशों ने सिपाही को पिस्टल, राइफल की बट से भी पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते है कि दो बदमाश एक सिपाही से इंसास राइफल छीनते हुए दिखाई दे रहे है। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही राइफलें मिली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे ट्रक भुतपुरी में रूद्रपुर से ट्रक में मैली भरकर लाई जा रही थी।

कुछ मैली भुतपुरी सड़क पर गिर गई। इसे वहां से हटाने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई गई। फिलहाल मैली को हटाने का प्रयास किया जा रहा था कि तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और ट्रक चालक को गाली-गलौज करने लगे। उधर, लाइट नंबर तीन पर तैनात सिपाही ललित व होमगार्ड भीम सिंह मौजूद थे। सिपाही व होमगार्ड को देख बदमाशों ने उनसे मारपीट कर राइफल लूटने का प्रयास किया।

जिस पर आरक्षक व होमगार्ड दोनों बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने सिपाही ललित से राइफल लूट ली और राइफल की बट से मारते हुए सिपाही ललित को घायल कर दिया, जिससे सिपाही जमीन पर गिर गया। दोनों बदमाश राइफल लूट कर फरार हो गए। वही घायल सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। आरक्षक से रायफल लूटने के बाद सीमा पर स्थित पड़ोसी जिलों के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!