महाराष्ट्रदेश

ATM को चोरों ने विस्फोट कर 16 लाख रूपये लेकर हुए फरार

पुणे न्यूज़ धमाका ///महाराष्ट्र में पुणे स्थित चिंबाली इलाके की है। चोरों ने प्लान बनाकर जिलेटिन की छड़ों की मदद से निजी बैंक के एटीएम को उड़ाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय चोरों ने एटीएम को उड़ाया था उस समय इलाके सूनसान था।

पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुणे शहर के नजदीक स्थित आलंदी के निकट रविवार तड़के चोरों ने विस्फोटकों का उपयोग करके पहले बैंक के एटीएम को तोड़ दिया और फिर उसके पैसे निकालकर फरार हो गए। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि एटीएम में करीब 16 लाख रुपये थे जिन्हें चोर लेकर भाग गए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते समेत एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू हो गई है आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं। अभी चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!