जशपुरछत्तीसगढ

युवक की कुएं में डूबकर मौत , त्यौहार में शोक में डूबा परिवार

जशपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के पत्थलगांव के ग्राम तिलडेगा कटँगतराई में क्रिसमस त्यौहार के बीच एक क्रिश्चियन परिवार शोक में डूब गया है। ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की सूचना पत्थलगांव थाने में दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर कृष्णा एक्का अपने खेत की रखवाली करने गया था वही खेत में स्थित कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गयी, काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरु कर दी। तभी वो खेत पहुंचे औऱ कुंए में देखा तो कृष्णा की लाश तैरती हुई दिखाई दी। तभी आनन फानन में परिजनों ने शव को कुंए से बाहर निकाला और युवक के जिंदा होने की आश लिए उसे घर ले आये लेकिन उनकी उम्मीद काफी देर पहले ही टूट चुकी थी।

ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की सूचना पत्थलगांव थाने में दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी और अभी तक ये बात भी स्पष्ट नहीं हुई है की युवक की मौत कैसे हुई और उसके पिछे का क्या कारण है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!