कोंडागांवतीज त्यौहार

महिला कांग्रेस ने जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, सैनिक हुये भावुक, कहा चाहे जहां रह,े करेगंे बहनों की रक्षा डाक से आयी राखियों को कैम्प के जवान अपने ही हाथों से बांध लिया करते थे इस बार नगर से खुद बहनों ने अपने हाथों से राखियों को इन सैनिकों की कलाई पर सजाया दिया। इस मौके पर कई जवान काफी भावुक नजर आये।

भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन की परस्पर प्रेम एवं एकता का प्रतीक है। पूरे भारत में इसे धूमधाम से मनाया जाता है।। बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए मंगल कामनाएं करती हैं ,परंतु हमारे देश के जो सैनिक है । वे हर त्यौहार में भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।
महिला कांग्रेस ने बांधी जवानों को राखी – सैनिकों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए महिला कांग्रेस कोण्डागांव की टीम ने आईटीबीपी के जवानों, सैनिकों को रोली चंदन से टीका कर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए मंगल कामनाएं की। जिला अध्यक्ष सुखबती मरकाम ने कहा जिस तरह से आप देश की और क्षेत्र की रक्षा करते हैं तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम आप की भावनाओं का ख्याल रखें और इन्हीं दायित्व के चलते यहां आज आपके निवास स्थान कैंप में हम बहनेे आपको रक्षा सूत्र राखी बांध रहे हैं।
भावुक हो गये जवान – आइटीबीपी प्रमुख ने बताया कि पोस्ट से आई हुई हम अपनी राखियों को स्वयं ही बांध लेते थे । ,आप लोगों ने यहां आकर बहनों की कमी को काफी हद तक कम कर दिया है। और सभी जवानों ने भावुकता से धन्यवाद दिया ।
मौजूद रही ये – इस मौके पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूखबती मरकाम, शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो, ज़िला प्रवक्ता डॉ शिल्पा देवांगन, शांति पांडे, गुनमति नायक, आरती नेताम ,शीतल कौर व बडी संख्या में जवान मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!