दिल्लीदेश

दिल्ली सरकार का ऐलान, क्रिसमस और नए साल के जश्न पर दिशा निर्देश जारी

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा और दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया। दिल्ली में नए साल और क्रिसमस को लेकर डीडीएमए ने दिशानिर्देशों को जारी कर दिया है। दुकानों में बिना मास्क एंट्री पर रोक है। वहीं दिल्ली में सुपर स्प्रीड वाली जगहों की पहचान की जाएगी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बढ़ते कोविड मामलों और ओमिक्रॉन वेरिएंट को देखते हुए डीएम को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि दुकानों और कार्यस्थलों पर नो मास्क-नो एंट्री सख्ती से सुनिश्चित की जाए।

डीडीएमए ने ये दिशा निर्देश जारी किए गए हैं 1. 50 फीसदी क्षमता के साथ जश्न को मंजूरी मिली। 2. सुपर स्प्रीड वाली जगह की पहचान की जाएगी। 3. शादी समारोह में 200 लोगों को इजाजत 4. दुकानों में नो मास्क-नो एंट्री का पालन होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!