बिलासपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ का परिवेश धर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेगा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ के उदयीमान क्रिकेट खिलाड़ी परिवेश धर को मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम में ट्रायल के लिए मुंबई बुलाया गया। छत्तीसगढ़ के परिवेश धर एवं शुभम सिंह को मुंबई इंडियंस में 29 नवंबर एवं 30 नवंबर को मुंबई में ट्रायल के लिए बुलाया गया था। जहां शुभम सिंह अपने प्रथम प्रयास में सफल नहीं हो पाए। लेकिन बिलासपुर के परिवेश धर ने अपने तूफानी गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दर्शकों और मुंबई इंडियन सेलेक्टेर्स का दिल जीत लिया और फाइनल ट्रायल के लिए चयनित हो गए। अब कल २३ दिसंबर को उनका फाइनल ट्रायल होना है।

चंडीगढ़ में मोहाली में चल रहे अंडर 25 बीसीसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के परिवेश धर ने शानदार परफॉर्मेंस बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के द्वारा देश के सर्वोत्तम टीम बड़ौदा एवं सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के कारण उन्हें मुंबई इंडियंस टीम में ट्रायल्स के दिए बुलाया गया था। परिवेश धर पिछले वर्ष मुस्ताक अली टूर्नामेंट खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने विगत सात-आठ वर्षों से अंडर 14 अंडर 16 एवं पिछले 2 वर्षों से अंडर -19 का छत्तीसगढ़ के तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। परिवेश धर ऑलराउंडर खिलाड़ी है, तथा भारत के सर्वोत्तम कैंपन NCA भी दो बार कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!