बिलासपुरछत्तीसगढ

कांग्रेसी-भाजपाई पोलिंग बूथ पर लड़ भिड़े , जमकर हुई हाथापाई

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता उपचुनाव में पोलिंग बूथ पर ही लड़ भिड़े. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए धक्का मुक्की पर उतर आए. मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में मतदान के दौरान शहर विधायक शैलेश पांडेय और महापौर रामशरण यादव समर्थकों के साथ बूथ के अंदर पहुंच गए.

पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों ने उन्हें निर्देश देना शुरू कर दिया. इसकी भनक लगते ही पूर्व महापौर किशोर राय और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और अन्य भाजपाई भी वहां पहुंच गए. उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया. दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई. इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और झूमाझटकी की स्थिति बन गई. किसी तरह दोनों पक्षों को बूथ से बाहर किया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!