ओडिशादेश

ओडिशा : मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण

ओडिशा न्यूज़ धमाका /// डीआरडीओ ने अग्नि सीरीज की अत्याधुनिक मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण किया है। गवर्नमेंट ऑफिसियल्स के मुताबिक, आज भारत ने उडीशा के बालासोर तट से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अग्नि प्राइम अग्नि श्रेणी की मिसाइलों में एक नई पीढ़ी का उन्नत संस्करण है। यह एक कनस्तर आधारित मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर के बीच है। परीक्षण के मौके पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन तथा आइटीआर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और वैज्ञानिकों का दल मौके पर मौजूद रहा।

इस मिसाइल को अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक हवा में उड़ाया गया और यह अपने लक्ष्य को ध्वस्त करने में सफल रही। अग्नि प्राइम/अग्नि पी मिसाइल अग्नि सीरीज की नए जनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर के बीच है। जानकारी के अनुसार, यह मिसाइल न्यूक्लियर बम को ले जाने में सक्षम है। शनिवार को इसके सफल परीक्षण हो जाने से डीआरडीओ और भारतीय वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अग्नि प्राइम मिसाइल पर नजर रखने के लिए समुद्री तट पर टेलीमेट्री और रडार स्टेशन लगाए गए थे। मिसाइल परीक्षण में सामने आया है कि उच्च स्तर की सटीकता के साथ सभी उद्देश्यों को पूरा किया। बाकी अग्नि मिसाइलों की तुलना में ये मिसाइल हल्की है। जानकारी के अनुसार, अग्नि 1 मिसाइल सिंगल स्टेज वाली मिसाइल है। लेकिन अग्नि प्राइम 2 स्टेज वाली मिसाइल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!