पंजाबदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : पंजाब चुनाव में क्रिकेटर हरभजन सिंह कर सकते हैं एंट्री

पंजाब न्यूज़ धमाका /// आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में पंजाब से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं, साथ ही किस विधानसभा सीट से हरभजन चुनाव लड़ सकते हैं इसकी चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है और साथ ही सिद्धू ने लिखा है कि संभावनाओं की तस्वीर… चमचमाते सितारे हरभजन के साथ अब इस तस्वीर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हरभजन कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। हरभजन ने नवजोत से मुलाकात की है।

अटकलें थीं कि हरभजन सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन सिंह ने खारिज कर दिया था। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस की कोशिश बड़ी हस्तियों को शामिल करने की है। सूत्रों को कहना है कि जालंधर के बगल वाली सीट लखंदर विधानसभा से हरभजन को कांग्रेस पार्टी चुनाव का प्रत्याशी बना सकती है। लेकिन वहीं युवराज सिंह को लेकर भी चर्चा है कि युवराज सिंह भी पंजाब विधानसभा में एंट्री कर सकते हैं।

ALSO READ : गरियाबंद : तंबाकू न देने पर अपनी बुजुर्ग पत्नी को जलती लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!