बलरामपुरछत्तीसगढ

बलरामपुर : स्कूल में हुआ हादसा सात साल के बच्चे की मौत, शिक्षक हड़ताल पर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के एक प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले सात साल के एक बच्चे की कुआं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान हुई। उस वक्त प्राथमिक शाला के शिक्षक हड़ताल पर थे, स्कूल मीडिल स्कूल के शिक्षकों के भरोसे था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के अमडंडा प्राथमिक शाला की है। गणेशमोड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत स्थित अमडंडा के इस स्कूल के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर इन दिनों हड़ताल पर हैं। फिर भी स्कूल संचालित हैं, और बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। साथी शिक्षकों के हड़ताल के कारण मीडिल स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल की देखरेख के लिए हामी भर दी थी। दोपहर जब मध्यान्ह भोजन का अवकाश हुआ, तब बच्चे बाहर घूमने-फिरने लगे। इसी बीच सात साल का एक बच्चा पास के ही कुएं में डूब गया। उसकी मौत हो गई।

मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान स्कूल के रसोइए कहां थे, इस बात की जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि इन दिनों रसोइए भी अपने मानदेय को बढ़ाने के लिए आंदोलनरत हैं। इस दुर्भाग्यजनक दुर्घटना में जिस बच्चे की मौत हुई है, वह अपना घर का इकलौता चिराग बताया जा रहा है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बहरहाल, जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

,ALSO READ : गरियाबंद : शिक्षक ने लोहे की बैसाखी से बच्ची को इतना पीटा कि हाथ टूटा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!