जांजगीरछत्तीसगढ

भुतहा गाँव सरपंच की हत्या का मामला, तहसीलदार और डायल 112 के आरक्षक पर कार्रवाई

जांजगीर चांपा न्यूज़ धमाका /// भुतहा गांव के सरपंच की रविवार को दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित स्वजन, ग्रामीणों ने बीरभांठा चौक के पास सक्ती-छपोरा मार्ग पर सरपंच का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। स्वजन और ग्रामीण पिछले 27 घंटे से 50 लाख मुआवजा, तहसीलदार, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किए।

आखिरकार सोमवार की शाम 5 बजे के करीब जिला प्रशासन द्वारा तहसीलदार को हटाने, पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने की कार्रवाई की गई तथा स्वजन को 2 लाख रूपए तत्काल सहायता राशि दिए जाने और मुआवजा के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने व आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त हुआ।

ALSO READ : पवित्र रिश्ता से मशहूर हुई अभिनेत्री अंकिता लोखंडे कि आज कारोबारी विक्की जैन से विवाह

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!