जयपुरदेशराजस्थान

जयपुर में कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ’ मेगा रैली

जयपुर न्यूज़ धमाका /// रविवार को कांग्रेस की मेगा रैली हो रही है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर राज्य के सीएम अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। ये रैली केंद्र सरकार के खिलाफ है जिसको महंगाई हटाओ महारैली नाम दिया गया है। केंद्र सरकार और योगी सरकार पर जमकर कांग्रेस के नेता बरसे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज यह ऐतिहासिक रैली है, तो वहीं जयपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद करना चाहूंगी। आजादी के बाद दिल्ली के बाद जयपुर में यह रैली हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापन में खर्च कर रही है, लेकिन वहीं सरकार किसानों को खाद नहीं दिला पा रही। मैं ऐसे परिवारों से मिल कर आई हूं। जिसके मुखिया ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया। कांग्रेस जयपुर में महंगाई के खिलाफ पार्टी की जनसभा में कहा कि केंद्र में आज की सरकार केवल झूठ की है। यह सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। जितना पैसा वे विज्ञापनों पर खर्च करते हैं, वह किसानों को क्यों नहीं देते?

जयपुर में एक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय राजनीति में आज दो लोकों- ‘हिन्दू’ और ‘हिन्दुत्ववादी’ के बीच प्रतिस्पर्धा है। दोनों शब्दों के अलग-अलग अर्थ हैं। मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं… महात्मा गांधी हिंदू थे लेकिन गोडसे हिंदुत्ववादी थे।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा देश चार-पांच उद्योगों के हाथ में है। हर संस्थान एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ओएसडी हैं। ‘हिंदू किसान जब हिंदुत्ववाद के सामने खड़ा हुआ तो कहा माफी मांगता हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!