नई दिल्लीदेश

पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// आम आदमी पार्टी ने पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पार्टी की तरफ से की गई है। पार्टी ने इससे पहले 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

अरविंद केजरीवाल ने अपने वादे के बाद मंगलवार को पंजाब में रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू किया कि 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता बनाती है। तो महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाएंगे। पंजाब में एक दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने करतारपुर के सराय खास गांव से अभियान की शुरुआत की। आप ने एक मोबाइल फोन नंबर जारी किया जिस पर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए मिस्ड कॉल देनी होगी।

केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ इस नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी और राज्य में आप सरकार बनने के बाद उन्हें हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे। महिलों के एक हजार रुपये देने के वादे के बाद कांग्रेस ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और दिल्ली में टीचर्स को पक्का करवाने के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवोजत सिंह सिद्धू ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!