
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कुन्नूर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा। इससे पहले आम लोग उन्हें और उनकी पत्नी को दिल्ली में श्रद्धांजलि (Tribute) दे सकेंगे। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर ( को आम जनता के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच सेना के जवान बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देंगे।

बता दे कि गुरुवार को (यानी कल ) जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों का पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया था। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , एनएसए अजित डोभाल समेत देश की तीनों सेना प्रमुखों और शहीद जवानों के परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था निधन।




