
बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में DMLT कोर्स कराने के नाम पर प्राइवेट शिक्षण संस्थान के संचालक ने 12 से अधिक बेरोजगार युवक और युवती से ठगी की है। डिग्री दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपयों की ठगी की फिर अपने बात से मुकर गया।
फिर उन्हें फर्जी सर्टिफिकेट बांटे, AK टेक्निकल एजुकेशन हेल्थ रिसर्च सेंटर के संचालक अनुज गुप्ता पर ठगी का आरोप लगाया गया है। बेरोजगार युवक और युवतियां मामले की शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस ने संचालक के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

