मुंबईदेश

जैकलीन फर्नांडिस को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा गया

मुंबई न्यूज़ धमाका /// अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई से दुबई जाने पर रोका गया। प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा सुकेश चंद्रशेखर के उगाही मामले में जैकलीन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया था। वह एक शो के लिए देश से बाहर जा रही थीं।

चार्जशीट में जैकलीन और एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही का भी जिक्र है।अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आज मुंबई एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर के चलते रोका गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में अभिनेत्री के खिलाफ पहले ही देश छोड़कर जाने पर नोटिस जारी कर दिया गया था। ईडी सूत्रों का कहना है किअब पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा।

प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट लेने का आरोप है। वहीं 52 लाख रुपये का घोड़ा और 9 लाख की बिल्ली शामिल है। ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश, उनकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और छह अन्य के खिलाफ चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय इससे पहले जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को गवाह के तौर पर समन भेज चुकी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में मुख्य आरोपी बनाया है, जो अभी जेल में बंद है। फिलहाल जैकलीन फर्नांडिस को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!