अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ

सरगुजा : मोस्ट वांटेड खतरनाक सुपारी किलर आया पुलिस के गिरफ्त में

Story Highlights
  • सुपारी किलर इतना शातिर की कभी किसी ने हुलिया तक नहीं देखा था। इतना खूंखार की सुपारी लेने के बाद कुछ ही समय में अपने शिकार को परलोक पहुंचा देने में माहिर था। वारदात के बाद ऐसे गायब होता था की पुलिस को सुराग तक नहीं मिलता था।

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। ठेकेदार प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कराई थी। हत्या को अंजाम देने खतरनाक सुपारी किलर को ठेकेदार ने किया था हायर। सुपारी किलर से एक लाख रुपये में हुआ था सौदा तय। महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या। डेढ़ साल बाद आरोपी सहित दो गिरफ्तार। पुलिस विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहली बार इस दुर्दांत खतरनाक अपराधी को भारी सुरक्षा बल के साथ दुनिया के सामने लाया गया।

अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा सेमरपारा में एक पुराने आरईएस के क्वाटर में रहने वाली महिला श्रीमती सुषमा पैकरा पति अरुण सिंह उम्र 30 वर्ष की लाश बिस्तर में पड़ी मिली थी. जिस पर थाना लुण्ड्रा में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया था। उक्त मामला वर्तमान समय तक पेंडिग था। जिला सरगुजा में पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की नये सिरे से जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की घर-पकड़ हेतु कार्यवाही प्रारंभ की गई। घटना स्थल निरीक्षण के दौरान तत्कालीन जांच अधिकारियों को मृतिका का मोबाईल फोन प्राप्त नहीं हुआ था।

उक्त मोबाईल फोन को सायबर सेल सरगुजा के माध्यम से सर्विलांस में रखा गया इसके अतिरिक्त मुख्य संदेही अमित सिंह जो कि मृतिका का प्रेमी था उस पर भी नजर रखी जा रही थी। इसी बीच सायबर सेल से जानकारी प्राप्त हुयी की ग्राम लुण्ड्रा के एक व्यक्ति दिनेश भुईहर के द्वारा मृतिका का मोबाईल इस्तेमाल किया जा रहा है जिस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

पूछताछ में दिनेश भुईहर के द्वारा बताया गया कि अमित सिंह का मृतिका सुषमा के साथ अवैध संबंध था और मृतिका अमित सिंह के उपर शादी का दबाव डाल रही थी जिस कारण मुख्य आरोपी अमित सिंह के द्वारा मृतिका को अपने रास्ते से हटाने हेतु एक सोची समझी रणनीति के तहत् साजिश रचकर दिनेश भुइँहर से एक लाख रूपये देने का लालच देकर मृतिका को मारने हेतु कॉन्ट्रैक्ट किया जिस पर दिनेश भुईहर के द्वारा दिनांक 31.05.2020 की रात को मृतिका के घर के पीछे दरवाजे से अंदर घुसकर मृतिका का मुह तथा गला तकिये से दबाकर हत्या कर भाग गया। प्रकरण के आरोपी दिनेश भुईहर एवं अमित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!