छत्तीसगढकोंडागांव

तीन साल से अनंतपुर में बालक छात्रावास अधूरा, गा्रमीणों ने जल्द पूर्ण कराने की मांग की

कोंडगांव न्यूज़ धमाका // जनपद माकड़ी की ग्राम पंचायत अनतपुर में बालक हॉस्टल लगभग 2018.19 में बनाया गया है। गा्रमीणों ने बताया कि इसकी लागत 50लाख रू से ऊपर है। जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा जिलाधीश कलेक्टर, जनपद पंचायत सीईओ, बीईओ और अन्य अधिकारी को आवेदन व मौखिक रूप से कई बार बताया गया लेकिन कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हुयी है। बालक हॉस्टल को आज तक कोई भी सम्बंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हॉस्टल के नाम से कबाड़ खाना बना दिया गया है। गांव वाले और ग्राम पंचायत का कहना है कि ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया गया है। इसी कारण अनंतपुर बालक आश्रम अधूरा पडा हुआ हैं । गा्रमीणों ने मांग की है कि उक्त बालक छात्रावास भवन ष्षीघ्र पूर्ण कराया जाये जिससे क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को सुविधायें मिल सके। और भवन के अभी तक पूर्ण नहीं किये जाने के कारणों की जांच करके जिम्मेवारों के खिलाफ यथा योग्य कार्यवाही की जाये जिससे ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!