देश

अमित शाह ने कहा – 2024 तक पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी

दिल्ली न्यूज़ धमाका/// भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर पूर्व भारत को सशक्त बनाने पर भारतीय वाणिज्य मंडल (आईसीसी) में संबोधन किया हैसमाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय वाणिज्य मंडल (आईसीसी) को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब तक पूर्वोत्तर को भारत के समान नहीं कर सकते पूर्वोत्तर का विकास संभव नहीं है। 2014 से हमने पूर्वोत्तर के विकास को बढ़ाने का प्रयास किया।

बांग्लादेश के साथ भूमि का समझौत करके पूर्वोत्तर का क्षेत्र बांग्लादेश के बंदरगाह से 2 साल के अंदर ही जुड़ जाएगा और बहुत बड़ा रास्ता दुनिया में जाने के लिए पूर्वोत्तर में उद्योग लगाने वालों के लिए खुल जाएगा।7 साल में पूर्वोत्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का काम किया गया। मैं दावे से कह सकता हूं कि 2024 तक पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी। 8 में से 7 राज्य रेल मार्ग से जुड़े होंगे। कई राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का भी काम किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!