विदेश

अमेरिका में लोगों को कुचलती हुई निकल गई SUV, कईयों की मौत

अमेरिका न्यूज़ धमाका /// विस्कॉन्सिन में रविवार शाम को एक वाहन क्रिसमस परेड में घुस गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए. अधिकारी वोकेशा के मिल्वौकी में हुई घटना की जांच कर रहे हैं. घटना शाम 4:30 बजे (2230 GMT) उस वक्त हुए, जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्‍या में लोग वार्षिक समारोह देखने के लिए आए थे. 

पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने संवाददाताओं से कहा, “एक लाल रंग की एसयूवी क्रिसमस की परेड में घुस गई. इस दौरान उस कार ने 20 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे. इस घटना में कईयों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

उन्होंने मारे गए लोगों की संख्या नहीं बताई कहा कि जब तक परिवारों को सूचित नहीं किया जाता तब तक कोई और जानकारी जारी नहीं की जाएगी.

दमकल प्रमुख स्टीवन हॉवर्ड ने बताया कि 12 बच्चों समेत 23 लोगों को छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. एक युवक को हिरासत में लिया गया है और अधिकारियों ने उस गाड़ी को बरामद कर लिया है. प्रशासन ने बताया कि गाड़ी को रोकने के लिए एक अधिकारी ने उस कार पर गोली भी चलाई थी. सोमवार को स्कूल नहीं खुलेंगे और सड़क बंद रहेगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!