
छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के द्वारा कोंडागांव जिला अध्यक्ष एवं बस्तर प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ लोक गायक सिद्धार्थ महाजन को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान रायपुर में दिया गया जहां पूरे छत्तीसगढ़ से आए समस्त कलाकारों के बीच से सम्मानित किया गया। लोक गायक सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के द्वारा जिले के जिला अध्यक्ष एवं बस्तर प्रभारी के रूप में लोक कलाकार का सम्मान दिया गया। यह सम्मानं कलाकारों के हितों के लिए और गीत संगीत से जुड़े लोगों को दिया जाता है। कला के क्षेत्र में सिद्धार्थ महाजन को सम्मान मिलने से जिले का नाम रोषन हुआ है। इससे क्षेत्र की अन्य प्रतिभाओं के लिये प्रेरणा व प्रोत्साहन मिलेगा। कला प्रेमियों के हर्ष की लहर है।
