
कोण्डगांव में गोंडवाना समाज समन्वय समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह चौपाटी मैदान कोण्डागांव में सम्पन्न हुआ । शपथग्रहण कार्यक्रम में जिला के सभी गांव नार्र से माटी गांयता , गढ़ गांयता , राज गायता , पटेल , मान्झी मुख्या , पंच , सरपंच , जिला पंचायत के प्रतिनिधिगण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी के सदस्यगण उपस्थित हुए ।

पारम्परिक नियमों का पालन व संरक्षण के निर्वहन करने ली शपथ – नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ के रूप में प्रकृति शक्ति सल्लागागरा बुढालपेन हजोर पेन और संविधान को साक्षी मानकर सच्ची निष्ठा के साथ कोयापुनेम के तहत सामुदायिक सांस्कृतिक , रीति रिवाज , परंपरा , रुढ़ि व प्रथा मातृभाषा आदिम संस्कृति एवं पारम्परिक नियमों का पालन और संरक्षण के दायित्वों का निर्वहन करने का शपथ लिये। तथा सामाजिक समस्याओं मानव उत्पीड़न विशेषकर महिला उत्पीड़न के घटनाओं के रोकथाम के लिए सदैव कर्तव्यशील रहने का शपथ लिया गया और कोण्डागांव जिला सहित समस्त बस्तर संभाग में शाति सुव्यवस्था के लिए शासन – प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का वचन दिये ।
नव मनोनित इन पदाधिकारियों ने ली षपथ – सरक्षक तिरुमाल रामलाल कोर्सम तिरुमाल गोमाराम शोरी अध्यक्ष तिरुमाल मनहेर सिंह कोर्सम उपाध्यक्ष तिरुमाल फरसू राम सलाम , तिरुमाल रंगीलाल मरकाम , तिरुमाल लखनलाल नेताम सचिव- तिरुमाल संतू सोरी , सह सचिव तिरुमाल नोहर ध्रुव , सुधू सोरी , सलाहकार तिरुमाल सीआर कोर्सम , रामुराम धु्रव , रामेश्वर उसेण्डी , मालूराम मरकाम कोषाध्यक्ष तिरुमाल सूरज लाल मातलाम ने ली ष्षपथ। ,
हृदय मण्डावी बने संगठन मंत्री – इसके साथ ही संगठन मंत्री हृदय मण्डावी , ऑडिटर उग्रेश चंद मरकाम प्रवक्ता शुभऊ नेताम हीरा नेताम मीडिया प्रभारी सोनसाय मरकाम नीलचद बघेल कार्यकारिणी सदस्यगण तिरुमाल झारीराम सलाम कमलोचन नेताम , श्यामलाल नेताम , मनीराम मण्डावी खेमचंद नेताम , कृष्णा पोयाम , नवलू मरकाम , शोभन मरकाम तिजू मण्डावी जनेश्वर मण्डावी , गोलू , उसेण्डी मोहन मरकाम , रामनाथ शोरी , तिरुमाय बंजारो मण्डावी , सुकली मरकाम लच्छनतीन बाई चिंतामणी नेताम , रितु नेताम को शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि दिनेश कश्यप पूर्व सांसद द्वारा माटी गायता कोपाबेड़ा तिरुमाल आसमन कोर्सम राज गांयता बस्तर बुम एवं अन्य ग्रामों से आये गायता पुजारी , पटेल , माझी मुखियाओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराया गया ।
पूर्व कलेक्टर कोण्डागांव नीलकंठ टीकाम के संबोधन पर बजी तालियां – संगठन सभा को सर्वप्रथम संरक्षक गोमा शोरी रंगीलाल मरकाम आर आर शोरी , नीलकंठ शार्दुल मनहेर सिंह कोर्सम बंगाराम सोढ़ी मन्ना राम नेताम , जिला पंचायत सदस्य शिवलाल मण्डावी पूर्व कलेक्टर कोण्डागांव नीलकंठ टेकाम सभा को संबोधित किये । सचिव सतू राम शोरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया । मंच संचालन तिरुमाल रामलाल नेताम , हीरा नेताम , शुभऊ नेताम द्वारा किया गया ।
मौजूद रहे ये – शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश कश्यप पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, आरआर शोरी पर्यवेक्षक एसडी भास्कर, बंगाराम सोढ़ी अध्यक्ष , फतेह सिंह सर्व आदिवासी समाज , जिलाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ , मन्ना राम नेताम रामलाल कोर्सम पूर्व जिला सचिव , जनपद सदस्य खेम नेताम , गणेश दुग्गा पूर्व अध्यक्ष नगरपंचायत फरसगांव , झारी सलाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता , हरिशंकर नेताम, काशीराम सलाम शोभराय मरकाम , आग्रहित कुमेटी केशकाल . कौशल कुजाम सोनसाय मरकाम , सोनऊ राम नेताम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा एवं जिला के समस्त सामाजिक कार्यकर्तागण , पितृ शक्ति मातृ शक्ति एव युवा शक्ति उपस्थित रहे ।
हुये रंगारंग आयोजन भी – समारोह में नर्तक दल में कोनगुड , चियागाव कोर्स , पलना बंगोली एवं फरसगांव के सांस्कृतिक दल अपना प्रस्तुति दिये जिन्हें समाज की ओर से प्रोत्साहन राशि मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रदान किया स्थान
