
जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर विस्तृत जांच की शुरुआत हो गई है। यह जांच एनआईए कर रही है और अभी आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में 14 जगहों पर जांच के लिए छापे मारे गए हैं।आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के जिन लोगों के यहां पूछताछ के लिए जाना था वे सभी वहां के जाने-माने लोग हैं। ऐसे में वहां जाने से पहले ही जगदलपुर न्यायालय से एनआईए ने सर्च वारंट हासिल किया था।
नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की किसी भी एजेंसी ने इस तरह से अलग से जांच नहीं की है। ये पहला मौका है जब सिर्फ और सिर्फ शहरी नेटवर्क के खिलाफ जांच हो रही है। जांच के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने आंध्र-तेलंगाना के लोगों का मेमोरेंडम बयान लिया है इन लोगों से इनके ठिकानों पर ही पूछताछ की गई है और इन्हें अभी पूछताछ के लिए जगदलपुर नहीं लाया जा रहा है।
एनआईए ने किसी को हिरासत में या गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि इस मामले में एनआईए की ओर से अभी तक सिर्फ एक प्रेस नोट जारी किया गया है जिसमें आंध्र-तेलंगाना के कुछ शहरों के नाम का उल्लेख है और यहां छापेमारी की बात कही गई है।एनआईए ने अभी नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के खिलाफ जो जांच शुरू की है वह नक्सली लीडर आरके की डायरी के आधार पर है। आरके ने अपनी डायरी में कुछ लोगों के नाम लिखे थे और इनके नामों के आगे पैसों का लेन-देन का जिक्र किया था। इसी के आधार पर जांच की शुरुआत हुई लेकिन अब जैसे-जैसे एनआईए इस मामले की गहराई में जा रही है वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं।
एनआईए की जांच अभी दो राज्यों से शुरू हुई है लेकिन बहुत जल्द इस जांच के तार तमिलनाडु, बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई बड़े शहरों तक पहुंचेंगे। नक्सलियों के खिलाफ काम करने वाली अलग-अलग एजेंसियों के अफसरों का कहना है कि जिस स्तर पर एनआईए ने जांच शुरू की है और पहली ही बार में बड़े लोगों से सीधी पूछताछ हुई है
