दिल्लीदेश

कोर्ट ने सलमान खुर्शीद की किताब पर बैन लगाने से किया मना, हिंदू सेना को दी सलाह

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब के प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया इस किताब में हिंदुत्व की आतंकवाद से तुलना की गई है। जिसको काफी विवाद हो रहा है। हाल ही में खुर्शीद के नैनीताल वाले घर पर भी आग लगा दी गई थी। इसकी जानकारी खुद दी थी।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सलमान खुर्शीद की किताब ‘Sunrise over Ayodhya’ को लेकर विवाद सामने आया। जिसके बाद हिंदू सेना की तरफ से याचिका दायर कर प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। जिस पर कोर्ट ने रोक लगाने से साफ मना कर दिया। कोर्ट ने किताब पर बैन न लगाने के आदेश के बाद कहा कि याचिकाकर्ता चाहे तो इस किताब के विरोध में प्रचार कर सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की आईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से तुलना करने पर बवाल मचा हुआ है। पहले पेज पर द सैफ्रन स्काई को लेकर ही विवाद है। किताब में लिखा है कि मौजूदा हालात में हिंदुत्व का राजनीतिक रूप साधु संतों और हिंदू धर्म को किनारे लगाने में लगा हुआ है। हिंदु धर्म को किनारे करने से पता चलता है कि ये हिंदुत्व का राजनीतिक रूप आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी संगठन जैसा ही लगता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!