
दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न कोण्डागांव जिला अंतर्गत विकास खण्ड माकड़ी के शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल अनंतपुर में 14 नव को बाल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम जिसमें रंगोली , चित्रकला , निबंध प्रतियोगिता एक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । कार्यक्रम का आरम्भ देश के प्रथम प्रधान मंत्री पं . जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना से हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रा.पं. अनंतपुर की सरपंच श्रीमती रद्मा बघेल के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य डीके कोमरे , समस्त विद्यार्थी एवं पूरे स्टाफ का शानदार सहयोग रहा है
