
गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// फिंगेश्वर मुख्यालय में संचालित फणीकेश्वर नाथ सरकारी महाविद्यालय के छात्रों ने प्रबंधन की लापरवाही के कारण कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया है. नशे की हालत में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने से भी छात्र-छात्राएं नाराज हैं.
कॉलेज प्रबंधन ने भूगोल प्रॉक्टिकल में नंबर देने के लिए 1000 लेने के साथ ही फणीकेश्वर नाथ महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं को लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थानान्तरण को लेकर विरोध कर रहे हैं. छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रवेश द्वार में ताला जड़कर धूप में बैठे हैं.फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डी. संजय यादव (भूगोल) द्वारा लगातार विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और प्रायोगिक परीक्षाओं में अतिरिक्त शुल्क के लिए दबाव बनाया जाता है जिससे विधार्थी परेशांन हो गये हैं

