
पीएम मोदी ने भोपाल के विश्व स्तरीय रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है. इस घटना की जानकारी कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर साझा की. आज दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जिसमें दिल्ली सरकार को फटकार लगी है. वहीं, पीएम मोदी ने भोपाल के विश्व स्तरीय रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है. इस घटना की जानकारी कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर साझा की है. कहा जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे. बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवादों में हैं. सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है
मुस्लिम महिलाओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत
भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने सड़क पर हाथों में तख्तियां लेकर स्वागत किया. मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक खत्म करने और धारा 370 समाप्त करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर मुस्लिम महिलाओं का अभिनंदन किया.



