मुंबईमनोरंजन

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ फिर धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला हुआ है दर्ज .

 नितिन बराई नाम के शिकायतकर्ता ने बांद्रा पुलिस थाना में शिकायत की है कि जुलाई 2014 से लेकर अबतक मेसर्स एसएफ़एल प्राइवेट  कंपनी के डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, काशिफ़ खान, दर्शित शाह और इनके साथियों ने बराई के साथ चिटिंग की है. उसे कहा गया कि अगर वो इनकी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी लेगी और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोला तो बहुत बड़ा फ़ायदा होगा. बराई को इसके बाद 1 करोड़ 59 लाख 27 हज़ार रुपए का निवेश करने कहा गया इसके बाद बराई के पैसों को आरोपियों ने अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल किया और जब इसने अपने पैसे वापस मांगे तो इसे धमकी दी गई.

पुलिस ने किया मामला दर्ज – बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है.मुंबई पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है, राज कूंद्रा, शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!